महाराष्ट्र के मुंबई में मौजूद धारावी इलाके की मस्जिद महबूब-ए-सुब्हानी पर विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि धारावी में मौजूद मस्जिद का एक हिस्सा कथित तौर पर गैर कानूनी है और इसे तोड़ा जाना था लेकिन मस्जिद कमेटी ने मामले को सुलझाने के लिए 4-5 दिनों का वक्त मांगा था और गैर कानूनी हिस्से को खुद तोड़ने की बात कही थी। अब तय समय सीमा भी खत्म हो गई है जिसके अंदर अंदर मस्जिद का विवादित हिस्सा तोड़ा जाना था। कहा जा रहा है कि मस्जिद कमेटी कथित तौर पर गैर कानूनी हिस्से को तोड़ने की शुरुआत कर रही है।
बात दें कि पहले ही इस मामले में पुलिस ने कई लोगो को सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा-फसाद करने और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया है।